22 मार्च 2026 को जिसे भर से 17 हजार से ज्यादा असाक्षर होंगें उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित, तैयारियां हुई शुरू
करतला (03.03.2026) आज दिनांक 03 मार्च 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय के निर्देशानुसार् एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला श्री संदीप पांडे के मार्गदर्शन में करतला विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले 18 संकुलों के 38 ग्राम पंचायत से 103 ग्राम प्रभारी (प्राथ. प्रधान पाठकों) सह स्वयं सेवी शिक्षकों का प्रथम् बैच उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सर्व प्रथम विकासखण्ड परियोजना अधिकारी लोकनाथ सेन द्वारा समस्त प्रधान पाठकों एवं स्वयं सेवी शिक्षकों का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा, डाईट कोरबा के उप प्राचार्य श्रीमती मनीषा जैन, व्श्रीमती प्रभा गुप्ता एवं व्याख्याता श्रीमती आशु गुप्ता जी का परिचय कराकर उनका स्वागत किया गया।
प्रशिक्षण के आरंभ में बी.पी.ओ. लोकनाथ सेन द्वारा असाक्षरों के चिन्हांकन एवं उल्लास साक्षरता प्रशिक्षण 22 मार्च 2026 के लिए कुल परीक्षार्थी निर्धारण के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों से असाक्षरों के नाम सहित संख्या बताया गया। जिसके पश्चात डाईट कोरबा के व्याख्याता एवं उल्लास प्रशिक्षण सह प्रभारी श्रीमती आशु गुप्ता द्वारा असाक्षरों के लिए कक्षा संचालन एवं बुनियादी दक्षता कैसे प्रदान करें विषय पर जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही भाषाई एवं गणितिय दक्षता में अपने परिवार और पड़ोस, बातचीत, रहन सहन, खाना पिना, सेहत, मतदान और बैंकिंग संबंधित जानकारी के आधार पर बुनियादी अक्षताओं को कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। जिसके पश्चात डाइट कोरबा के उप प्राचार्य श्रीमती मनीषा जैन के द्वारा असाक्षरों के के अध्ययन अध्यापन में होने वाले व्यवहारिक दिक्कतों को कैसे डील करें इसके बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि असाक्षरों के पास पहले से पर्याप्त ज्ञान है हम उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते में उनके मौलिक और व्यवहारिक ज्ञान व अनुभव के साथ उनको साक्षर करने पर ध्यान देना है मात्र उनके दिशा को बदलने की आवश्यकता है। जिससे वे अपने सुविधा अनुसार परीक्षा के लिए तैयार हो सके और आसानी से उन्हें समझाया जा सके कि किस प्रकार से उन्हें अपने दैनिक जीवन के कार्य पढ़ाई लिखाई स्वयं करना है अन्य किसी पर निर्भर नहीं रहना है।

डाईट के उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा आगामी 22 मार्च को होने वाले परीक्षाओं के तैयारी प्रमुख बातों को ध्यान रखना और परीक्षा के दिन के सावधानियों को बताया गया। जिसके पश्चात उन्होंने बताया कि उल्लास साक्षरता परीक्षा को सफल करने के लिए जरूरी है कि हम परीक्षा तक प्रत्येक शनिवार को बैगलेश डे के दिन नियमित रूप से साक्षरता शपथ, रैली, नारे लेख, विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन कर सकते है। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा परीक्षा के समय होने तकनीकी समस्याओं के विषय में बताया गया। उन्होनें बताया कि हमें उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन में अन्य विभागों, पंचायत, महिला बाल विकास विभाग से किस प्रकार सहयोग लेना है। आगामी परीक्षा हेतु प्रत्येक परीक्षार्थी के द्वारा भरे जाने वाले परीक्षा फार्म को डेमों करके दिखाया गया। साथ ही परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिका जांच में होने वाली त्रुटियों और सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।









