Home चर्चा में भाजपा आरंग मंडल में हुवा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरूवात

भाजपा आरंग मंडल में हुवा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरूवात

16
0

सोमन साहू –

आज भाजपा मंडल आरंग द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम गुल्लू जोन के ग्राम अकोली कला में भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक,बुथ अध्यक्ष, एवं कार्यकर्ताओं से भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा आरंग मंडल में दो दिवसीय 14और15मार्च होने वाली प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, तो इसका एकमात्र कारण आप हैं-हमारे समर्पित बूथ अध्यक्ष और जमीनी कार्यकर्ता। आप ही वह मजबूत नींव हैं, जिस पर भाजपा की भव्य इमारत टिकी है। जब भी चुनाव आते हैं, तो भाजपा की जीत सबसे पहले आप ही सुनिश्चित करते हैं।

मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है। शिक्षा, सड़क और आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व प्रगति हुई है सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
जन-हितैषी नीतियां: समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है,

कार्यकर्ता संवाद: कार्यक्रम का उद्देश्य विकास कार्यों को जनता तक पहुँचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।
जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। सरकार की कई प्रमुख योजनाएं, जैसे किसान सम्मान निधि, भुमि हीन,पीएम उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान भारत,ये योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर गरीब तक पहुंच रही हैं।
हमें केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बूथ अध्यक्ष साथियों, आपका कार्य है कि सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर जनता को बताएं आगामी समय में हमें अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाना है ताकि छत्तीसगढ़ में विकास की गति कभी न थमे।

उक्त कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अशोक चन्द्राकर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, भाजपा महिला नेत्री आशा वैष्णव,मंडल मंत्री पुष्पा यादव, दौलतराम साहू, डां.परषोतम भाजपा सह मिडिया प्रभारी शीतल बंजारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज चंद्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ.तोषण साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष पुनमचंद साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रंजीत धृतलहरे,देवरी सरपंच प्रतिनिधि टेकचंद साहू पुर्व मंडल मंत्री अशोक यादव,अनु.जन.जाति महामंत्री धरम सिंह पार्टी,शक्ति केन्द्र संयोजक गिरधर साहू सहसंयोजक पंचकौड वर्मा, बुथ अध्यक्षगण भारत साहू, इन्द्रजीत साहू, भालचंद्र धीवर मोहित पटेल ,परमेश्वर धीवर, यागबालक साहू भोजराम साहू , दीपक ब्रम्हे, गिरधारी देवांगन, घनश्याम वर्मा, संतराम सतनामी, मनहरण चंद्राकर,प्रेमनारायण पटेल, यशवंत साहू,शत्रुहन गिलहरे,डोमार चंद्राकर, कुशाल देवांगन,संतु निषाद, पप्पू साहू, संतोष यादव, हर्ष गिलहरे, ललित साहू, बलराम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here