Home चर्चा में महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ओडिशा से बसना आ रही नशीली कफ...

महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ओडिशा से बसना आ रही नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी

27
0

-ANTF और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, संबलपुर का तस्कर गिरफ्तार

अब्दुल रफ़ीक खान/महासमुंद। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल में नाकाबंदी
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ओडिशा के संबलपुर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर बसना की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर स्थित रेहटीखोल के पास मोर्चा संभाला। जांच के दौरान संबलपुर (ओडिशा) निवासी मोहम्मद रियाज (46 वर्ष) को संदिग्ध हालत में होंडा साइन मोटरसाइकिल (OR 15 M 1143) के साथ रोका गया।

झोले से निकली मौत की खेप
तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद कपड़े के थैले से Wincerex नामक प्रतिबंधित कफ सिरप की 27 बोतलें बरामद हुईं।

•बरामदगी: 27 बोतल (कुल 2700 ML) नशीली सिरप।
•प्रतिबंधित तत्व: जांच में सिरप के भीतर कोडीन फॉस्फेट जैसे नशीले तत्व पाए गए।
•जब्ती: मोटरसाइकिल और सिरप सहित कुल 20,492 रुपये की संपत्ति जब्त।

बसना क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपी मोहम्मद रियाज ने स्वीकार किया कि वह यह खेप ओडिशा के संबलपुर से लाकर बसना और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(सी) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here