Home मुख्य ख़बरें मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 40 हजार...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 40 हजार टन LPG लेकर टैंकर ने सुरक्षित पार किया होर्मुज़ स्ट्रेट

18
0

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए गुड न्यूज सामने आई है। होर्मुज़ स्ट्रेट से टैंकर क्रॉसिंग पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव रही है और इसके बाद ईरान के राजदूत ने कहा-जल्द ही देंगे ख़ुशख़बरी। तो वो खुशखबरी सामने आ गई है और 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत के टैंकर शिवालिक ने होर्मुज़ स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। टैंकर शिवालिक पर 40 हज़ार मीट्रिक टन LPG लदी है और ये टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। इसके साथ ही एक और एलपीजी से भरा टैंकर भारत रवाना होगा, इसकी भी अनुमति मिल गई है। इस तरह से दो शिप भारत आएंगे।ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री से हुई बातचीत पॉजिटिव रही है और अब उसका बेहतर नतीजा सबके सामने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here