Home कोंडागांव महिला के साथ बेइज्जती एवं गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी...

महिला के साथ बेइज्जती एवं गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

32
0

केशकाल संवाददाता – विनीत पिल्लई 

कोंडागांव पुलिस

कोंडागांव, दिनांक: 10.03.2026

थाना उरंदाबेड़ा पुलिस द्वारा महिला के साथ बेइज्जती एवं गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोंडागांव में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

घटना का विवरण:
दिनांक 09.03.2026 को महिला पीड़िता अपनी मां के गांव से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कामेश्वर नाग, पिता अधिराम नाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मांदागांव, थाना बड़ेडोंगर, जिला कोंडागांव ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गलत कार्य करने की नियत से उसके पास पहुंचा तथा उसे जमीन पर गिराकर उसकी पीठ पर चढ़ गया और उसके शरीर के अंगों को छूते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता द्वारा अपने बचाव में आरोपी को धक्का देकर जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, जिसे देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

महिला पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में बिना नंबर अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 74 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा महिला विवेचक द्वारा पीड़िता का कथन एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना स्थल थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्र का होने के कारण प्रकरण को थाना उरंदाबेड़ा स्थानांतरित कर अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 74 BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी कामेश्वर नाग को ग्राम गोडमा चौक से हिरासत में लेकर थाना उरंदाबेड़ा लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 10.03.2026 को समय 14:00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के भाई कमलेश नाग को दी गई तथा आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय कोंडागांव में रिमांड एवं अपराध डायरी सहित पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोंडागांव पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here