Home मुख्य ख़बरें डाक विभाग ने शुरू की नई प्रीमियम स्पीड पोस्ट सेवाएँ: 24 और...

डाक विभाग ने शुरू की नई प्रीमियम स्पीड पोस्ट सेवाएँ: 24 और 48 घंटे में डिलीवरी, देरी होने पर पैसे वापस

9
0

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की तीन नई सेवाओं की शुरुआत की है, जिनका मकसद पार्सल और जरूरी दस्तावेजों की तेज और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना है। खास बात यह है कि अगर स्पीड पोस्ट तय समय पर नहीं पहुंचता, तो ग्राहकों को पैसा वापस दिया जाएगा। पोस्ट ऑफिस अपनी सेवाओं को पहले से बेहतर और तेज बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. आज के समय में कई लोग जल्दी डिलीवरी के लिए प्राइवेट कूरियर कंपनियों का इस्तेमाल करते हैं. इसी को देखते हुए डाक विभाग ने एक नई प्रीमियम डिलीवरी सेवा शुरू की है.

डाक विभाग ने एक नई प्रीमियम डिलीवरी सेवा शुरू की है. इस नई सेवा के जरिए पार्सल और जरूरी दस्तावेज कम समय में ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे.

देशभर के लाखों ग्राहकों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब अगर आपका स्पीड पोस्ट समय पर नहीं पहुंचता, तो आपको पैसे वापस मिल सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की तीन नई सेवाओं की शुरुआत की है, जिनका मकसद तेज, सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करना है। इन सेवाओं से अब जरूरी डॉक्यूमेंट और पार्सल पहले से कहीं ज्यादा तेजी से पहुंचाए जा सकेंगे।

दरअसल, डाक विभाग ने तीन नई सेवाएं शुरू की हैं-

  • 24-स्पीड पोस्ट
  • 24-स्पीड पार्सल पोस्ट और
  • 48-स्पीड पोस्ट.

केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 17 मार्च 2026 को इन नई सेवा को लॉन्च किया. इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को तय समय के भीतर डिलीवरी की गारंटी देना है. फिलहाल यह नई सुविधा देश के छह बड़े शहरों में शुरू की गई है. इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं.

24-स्पीड पोस्ट सेवा के तहत पार्सल और डॉक्यूमेंट्स को 24 घंटे के अंदर डिलीवर करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, 48-स्पीड पोस्ट के जरिए पार्सल को 48 घंटे के अंदर पहुंचाया जाएगा. पोस्ट ऑफिस का कहना है कि इन सेवाओं में तय समय के अंदर डिलीवरी करने की कोशिश की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि अगर पार्सल समय पर नहीं पहुंचता है, तो ग्राहक को मुआवजा भी दिया जा सकता है.

पहली बार ऐसा हुआ है कि स्पीड पोस्ट सेवा में रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर भी डिलीवरी की जाएगी। साल में सिर्फ तीन राष्ट्रीय अवकाश 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को छोड़कर यह सेवा पूरे साल चालू रहेगी। इससे ग्राहकों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here