Home टेक्नोलॉजी भारत का स्मार्टफोन बाजार सुस्त: बिक्री में गिरावट, लेकिन Nothing और Vivo...

भारत का स्मार्टफोन बाजार सुस्त: बिक्री में गिरावट, लेकिन Nothing और Vivo ने मारी बाज़ी

13
0

6 साल में पहली बार भारत का स्मार्टफोन मार्केट सुस्त दिख रहा है। साल की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 3 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट देखी गई है। कोविड के दौर के बाद पहली बार भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में यह कमी देखी गई है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म के मंथली स्मार्टफोन शिपमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, चिप शॉर्टेज की वजह से फोन की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा देखने को मिला है। हालांकि, इस दौरान Nothing ने सबको चौंका दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी ब्रांड Vivo का भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 21 प्रतिशत का शेयर हो गया है। कंपनी ने Samsung, Xiaomi, Oppo जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ साल से टॉप पर काबिज चीनी ब्रांड Xiaomi एक बार फिर से तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं, Samsung मजबूती के साथ फिर से दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं, Nothing ने पिछली तिमाही में सबको चौंकाते हुए 47 प्रतिशत का सालाना ग्रोथ दर्ज किया है। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में Google सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला ब्रांड बना है।

किसका कितना मार्केट शेयर?

  • साल की पहली तिमाही में Vivo ने 20.8 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा किया है। चीनी कंपनी का पिछली तिमाही में मार्केट शेयर 19.7 प्रतिशत था। वहीं, कंपनी के सब ब्रांड iQOO का मार्केट शेयर 2.6 प्रतिशत रहा है। पिछली तिमाही में इसका मार्केट शेयर 2.7 प्रतिशत था।
  • सैमसंग का मार्केट शेयर 17.4 प्रतिशत है और यह दूसरे नंबर पर काबिज है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का पिछली तिमाही में मार्केट शेयर 17.6 प्रतिशत था।
  • Oppo का मार्केट शेयर साल की पहली तिमाही में 12.2 प्रतिशत से बढ़कर 13.6 प्रतिशत हो गया है। चीनी ब्रांड के फोन को भारतीय यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
  • वहीं चीनी ब्रांड Xiaomi और Poco का मार्केट शेयर क्रमशः 7.9 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत रहा है। इन दोनों कंपनियों का मार्केट शेयर पिछली तिमाही में क्रमशः 7.9 और 4.8 प्रतिशत था।
  • Realme का मार्केट शेयर तेजी से घटा है। साल की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 8.9 प्रतिशत है। पिछली तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 11 प्रतिशत था।
  • OnePlus का मार्केट शेयर साल की पहली तिमाही में 1.8 प्रतिशत रहा है। पिछली तिमाही में चीनी ब्रांड का मार्केट शेयर 2.4 प्रतिशत था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here