Home चर्चा में साहू समाज छात्रावास समिति बलौदाबाजार के कोषाध्यक्ष बने कमलेश साहू

साहू समाज छात्रावास समिति बलौदाबाजार के कोषाध्यक्ष बने कमलेश साहू

16
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। साहू समाज छात्रावास समिति बलौदाबाजार में संगठन विस्तार के तहत भवानीपुर परिक्षेत्र के कमलेश साहू को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि कमलेश साहू अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए छात्रावास के विकास और समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

इस अवसर पर भवानीपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष डोमन साहू, उपाध्यक्ष रामकिशुन साहू, महिला उपाध्यक्ष सरस्वती साहू, संगठन सचिव दीपक साहू, महिला संगठन सचिव शकुन्तला साहू, सचिव पूरन साहू, कोषाध्यक्ष कमलेश साहू, सहसचिव संतोष साहू, कौशलेश साहू, वीरू साहू, डोमार साहू, ग्रामीण अध्यक्ष धनेश्वर साहू, विजय साहू, नारायण साहू, जगमोहन साहू, सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नव नियुक्त कोषाध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here