Home चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीएम मोहन यादव को भेंट...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीएम मोहन यादव को भेंट की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक

8
0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों पर आधारित एक विशेष पुस्तक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेंट की।

यह पुस्तक भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी द्वारा रचित है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव और आमजन तक पहुंचे लाभ को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (RMP) के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे भी कार्यक्रम में गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पुस्तक को सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सरकार की योजनाओं की गहराई से जानकारी मिलती है, जिससे वे आम जनता तक सही संदेश पहुंचा सकें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुस्तक भेंट किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास कार्यों और सुशासन की दिशा में एक प्रेरणादायक दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित नीतियों से देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।

यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण वैचारिक और संगठनात्मक संवाद का अवसर भी बना, जिसमें विकास, सुशासन और जनसेवा के विषयों पर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here