Home चर्चा में आरंग में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरंग में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

19
0

सोमन साहू/आरंग, 24 अप्रैल 2026’-

थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम फरफौद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

दिनांक 23.04.2026 को सुबह माता-पिता के काम पर जाने के बाद आरोपी सागर धीवर, 20 वर्ष, ने घर में अकेली रह रही नाबालिक बालिका को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनो के घर लौटने पर भाई ने मां को घटना की जानकारी दी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24.04.2026 को आरोपी सागर धीवर पिता राजकुमार धीवर निवासी फरफौद को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here