बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान
कुसमी। शिव चौक के पास एक बच्ची को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत कुसमी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।”
घटना के बाद बच्ची के परिजनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अस्पताल और स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से अपील की गई है कि बच्ची की पहचान होने पर तुरंत अस्पताल या पुलिस को सूचना दें।









