Home चर्चा में अंबिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी बैठक संपन्न

अंबिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी बैठक संपन्न

7
0

-प्राचार्य के प्रस्तावों को समिति ने दी स्वीकृति, खेल-शिक्षा विकास पर जोर

विकास अग्रवाल/अंबिकापुर, 28 अप्रैल 2026:
शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की आधिकारिक बैठक समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सदस्य विकास पांडेय, रूपेश दुबे, संजीव वर्मा, सुश्री बबली नेताम एवं प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों एवं विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो तथा उप-प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया। इन प्रस्तावों को नए सत्र में लागू किया जाएगा। बैठक का संचालन समिति अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश एवं शाला समग्र विकास हेतु सुझाव दिए। एसएमडीसी के सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास पांडेय ने विद्यालय में खेल गतिविधियों के विकास हेतु विशेष योजना तैयार करने का आह्वान किया। वहीं, समिति के सदस्य व भाजपा सरगुजा जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, व्यापक शैक्षणिक परिवर्तन एवं प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।

संजीव वर्मा एवं बबली नेताम ने सत्र 2026-27 में सभी विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

बैठक में बोर्ड प्रभारी दीपक जैन, सीबीएसई बोर्ड प्रभारी श्रीमती रीना रानी सहाय, जिला खेल अधिकारी विकास सिंह, संजय आचार्य, राजेश अम्बस्ट, जमील अख्तर, निशिकांत पांडेय, आर.पी. सोनी, तजिंदर पाल अरोरा, संदीप कुजूर, नरेंद्र तिर्की सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here