Home कांकेर कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट: डीआरजी इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद, सर्चिंग...

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट: डीआरजी इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद, सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

14
0

कांकेर –

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा के आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए हैं. डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत घटनास्थल पर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक घायल जवान की रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने की इसकी पुष्टि की है.

छोटेबेठिया थाना इलाके में कांकेर डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांटेड आईईडी बरामद हुआ, जिसे बाहर निकालने के बाद निष्क्रिय किया जा रहा था. इस दौरान दुखद घटना हुई, आकस्मिक रूप से विस्फोट होने के कारण डीआरजी के 4 जवान घायल हो गए थे.

इसमें 3 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल पे शहीद हो गए. वहीं 1 घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किए थे. लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण तीन पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here