Home चर्चा में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा पूर्व...

थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि बड़ी मात्रा में बरामद ।

6
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
 थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया।
 सर्चिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर पूर्व में माओवादियों के द्वारा छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला, जिसकी सुरक्षा जांच डिमाईनिंग कार्यवाही उपरांत वहां से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई ।
बरामद सामग्री में प्रमुख रूप से –
▪️ होंडा कंपनी के जनरेटर – 02 नग
▪️ लेथ मशीन – 02 नग
▪️ इन्वर्टर – 01 नग
▪️ बैटरी – 04 नग, छोटा बैटरी – 01 नग
▪️ सोलर प्लेट – 08 नग
▪️ मोटर – 01 नग
▪️ वेल्डिंग मशीन – 01 नग
▪️ ड्रिल मशीन – 01 नग
▪️ देशी बीजीएल लांचर – 01 नग
▪️ बीजीएल सेल – 29 नग
▪️ कॉर्डेक्स वायर लगभग 50 मीटर
▪️ प्लास्टिक ड्रम – 02 नग
मामले में बरामद सामग्री के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here