Home चर्चा में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी)...

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

8
0
संवाददाता – हेमचंद सोनी
जांजगीर-चांपा, 12 मई 2026/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे के सतत पर्यवेक्षण तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाम्पा श्री पवन कोसमा के निर्देशन में तहसील बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार श्री संजय बरेठ, थाना प्रभारी बम्हनीडीह श्री कृष्ण कुमार वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान घाटों, परिवहन मार्गों एवं संदिग्ध वाहनों की जांच कर रॉयल्टी एवं वैधानिक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज संयुक्त जांच के दौरान ईंट निर्माण हेतु मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर पकड़े गए। जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक CG11BS1458, ट्रैक्टर क्रमांक CG11AF7723 तथा एक अन्य ट्रैक्टर बिना वैध रॉयल्टी एवं दस्तावेज के परिवहन करते पाए गए। प्रत्येक वाहन में लगभग 03-03 घनमीटर मिट्टी पाई गई।
खनिज नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगामी वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।
प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here