Home कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 17 परिवारों को सौंपा...

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 17 परिवारों को सौंपा उनके सपनों के घर का स्वीकृति पत्र।

5
0
बांकीमोंगरा संवाददाता – विकास सोनी
बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र हितग्राहियों के अपने घर का सपना अब साकार होने जा रहा है। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान कुल 17 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वयं अपने हाथों से हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत हो, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने चयनित 17 हितग्राहियों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और किस्तों का सही समय पर उपयोग करने की सलाह दी।
गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर
हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आवास योजना केवल एक मकान नहीं, बल्कि एक परिवार का सम्मान और सुरक्षा है। हमारी कोशिश है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए ताकि आवासों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या न आए।
स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले परिवारों ने पालिका अध्यक्ष के सक्रिय प्रयासों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here