सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, नए ट्रांसफार्मर, क्षतिग्रस्त पोल-केबल बदलने एवं नए विद्युत उपकेंद्र स्थापना को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
अम्बिकापुर ।
आज दिनांक 12/5/ 2026 को अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत द्वारा विद्युत व्यवस्था के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई।
बैठक में नवीन विद्युत पोल लगाने, क्षतिग्रस्त हटाने, क्षतिग्रस्त केबल बदलने, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
गांधी चौक से महामाया चौक, सदर रोड व देवीगंज रोड में होने वाले अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्य किया जाना है जिसमें इन मार्गों से खंभा एवं ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना अंतर्गत नई बसाहट वाले कॉलोनी/ बस्ती में नए खंभों के साथ विद्युतीकरण कार्य क्षतिग्रस्त एवं सड़कों में बाधक पोल को लगाने व हटाने के कार्य, क्षतिग्रस्त केवल को बदलने का कार्य जिसके कारण स्ट्रीट लाइट लंबे समय से नहीं जल रहे हैं, उन्हें तत्काल बदलने सड़क किनारे और सुरक्षित ट्रांसफार्मर का सेफ्टी, शिफ्टिंग एवं अत्यधिक भर वाले मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगाने हेतु महापौर द्वारा निर्देश दिए गए।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य शीघ्र करने ताकि शहरवासियों को विद्युत कटौती से होने वाले परेशानी का सामना न करना पड़े। एवं दो पानी फिल्टर प्लांट तकिया एवं कतकालो जो ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं इसमें किसी भी कारण विद्युत कटौती होती है तो शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था ठप हो जाती है इन क्षेत्रों में विद्युत कटौती न हो इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने की बात उन्होंने कही । अंडरग्राउंड विद्युतीकरण वाले मार्ग डामरीकरण हेतु स्वीकृत हैं। इसलिए नगर निगम की टीम से समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए महापौर ने निर्देश दिया।
शहर की लगातार विस्तार को देखते हुए शहर में अतिरिक्त 33/11 के.वी. के विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने हेतु गंगापुर वार्ड, पुराना बस स्टैंड अंबिकापुर, ग़हीरागुरु वार्ड (मठपारा), महामाया पहाड़ (घूटरापारा) में भूमि उपलब्ध कराने हेतु शहरी कार्यपालक यंत्री ने महापौर जी से आग्रह किया। एवं अजीरमा रेलवे स्टेशन (बीज भंडार के पास) भूमि उपलब्ध हो गई है विद्युत उपकेंद्र स्थापना कार्यालय जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
इस बैठक में विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मनीष सिंह जी, जल विभाग के प्रभारी श्री जितेन्द्र सोनी जी, श्री आकाश गुप्ता जी, श्री विकास गुप्ता जी,
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता शहर श्री जयप्रकाश राजवाड़े, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण श्री आर.सूर्यवंशी, सहायक अभियंता एस.के. गुप्ता, श्री अग्नेश बंजारे सहायक अभियंता, सहायक अभियंता श्री कैलाश देवांगन, कनिष्ठ अभियंता श्री संगम कुमार पटेल, नगर पालिक निगम के विद्युत व जल प्रभारी श्री प्रशांत खुल्लर उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी
न.पा.नि., अंबिकापुर।








