Home चर्चा में जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा कलेक्टर को ऑनलाइन फार्मेसी के...

जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा कलेक्टर को ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में एक दिवसीय बंद का सौंपा गया ज्ञापन 20 मई को पूर्णतः बंद रहेगा दवाई की दुकान

12
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के आह्वाहन पर धमतरी जिला औषधि संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि दिनांक 20/05/2026 को धमतरी जिले की समस्त दवा दुकानें ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में पूर्णतः बंद रहेंगी,यह बंद आम जनता, दवा व्यवसाय एवं मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
ऑनलाइन फार्मेसी के कारण अनेक गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से —
* बिना योग्य फार्मासिस्ट की निगरानी के दवाइयों की बिक्री।
* नकली एवं एक्सपायरी दवाओं के मिलने की संभावना।
* डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन का सही सत्यापन न होना।
* प्रतिबंधित एवं संवेदनशील दवाओं का दुरुपयोग बढ़ना।
* मरीजों को उचित दवा संबंधी परामर्श नहीं मिल पाना।
* स्थानीय मेडिकल व्यवसाय एवं रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव।
* आपातकालीन स्थिति में समय पर दवा उपलब्ध न हो पाना।
* मरीजों की निजी स्वास्थ्य जानकारी के दुरुपयोग का खतरा।
संघ का मानना है कि दवा केवल एक व्यापार नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें मरीज की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
अतः धमतरी जिले के समस्त दवा व्यवसायियों से अनुरोध है कि दिनांक 20/05/2026 को होने वाले एक दिवसीय बंद को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here