Home चर्चा में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

12
0

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव, दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे।
मौत की वजह को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जबकि डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच करेगा।

प्रतीक यादव का नाम अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहता था। हाल के महीनों में वह निजी पारिवारिक विवादों को लेकर भी सुर्खियों में आए थे।
उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। परिवार और समर्थकों में गम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here