Home मुख्य ख़बरें सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, कीमतों में बड़े...

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, कीमतों में बड़े उछाल की आशंका

3
0

सोना-चांदी खरीदना आज से महंगा (Gold-silver Price Hike) हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के 24 घंटे अंदर मोदी सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा हो गया है। मोदी सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Effective Import Duty) को 6 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दिया, जो 13 मई, 2026 की आधी रात से लागू हो चुका है। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से सोने और चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल देखा जा सकता है।

बता दें कि ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल और गैस सप्लाई नहीं होने के कारण विश्व में तेल और गैस की किल्लत हो गई है। युद्ध के कारण क्रूड ऑयल और गैस से दाम में बेतहासा बढ़ोतरी हो रही है। महंगी कीमत पर तेल और गैस आयात करने का असर विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दो बार देश की जनता से 7 अपील की थी। इनमें पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और 1 साल सोना नहीं खरीदने की अपील भी थी। अब मोदी सरकार इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है।

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार (13 मई, 2026) को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। यह मेटल की विदेश से खरीद पर रोक लगाने और देश के फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व पर दबाव कम करने की कोशिशों का हिस्सा है। सरकार ने मूल सीमा शुल्क (Basic Customs Duty- BCD) को बढ़ाकर 10 परसेंट कर दिया है, जिस पर 5 परसेंट कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (AIDC) लागू है। इससे टोटल टैक्स बढ़कर 15 परसेंट हो गया है। इसी तरह से प्लैटिनम और ज्वेलरी फाइंडिंग्स (पिन, हुक) पर भी 10 परसेंट का नया शुल्क लागू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here