Home चर्चा में रात्रि में पान ठेला दुकान अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास के...

रात्रि में पान ठेला दुकान अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास के मामले में 02 आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपियों के विरूद्ध धारा 331 (4), 62, 3(5) BNS के तहत  कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक  रिमाण्ड पर
 गिरफ्तार आरोपी –
01. अविनाश यादव  उम्र 33 साल निवासी भोजपुर चौक चापा थाना चांपा
02. रवि यादव पिता मंगलू राम यादव उम्र 21 साल निवासी खोखरा वार्ड क्रमांक 08 थाना जांजगीर
 मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजकुमार राठौर निवासी धाराशिव के द्वारा दिनांक 16/05/2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.2026 के रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने दुकान को बंद कर परिवारिक कार्यक्रम में जांजगीर चला गया था। करीबन 11:00 बजे घर वापस आया और प्रतिदिन की भांति दुकान में सोने गया, रात्रि करीब 11:15 बजे अपने दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि दुकान के सामने का कुंडा टुटा हुआ था दुकान का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था अंदर से खुडबुड़ाहट की आवाज आ रहा था जिसे प्रार्थी सुनकर बाहर का सिटकनी को लगा दिया और आस पास के लोगो को बुलाकर दुकान को खोला तो देखा कि दुकान अंदर से दो लड़के निकले और भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हे प्रार्थी तथा गांव वालो के मदद से पकड़ा नाम पता पुछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार यादव निवासी खोखरा एवं दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम अविनाश यादव निवासी भोजपुर चांपा का होना बताये तथा चोरी करने के लिये बिना नंबर के मोटर सायकल हीरो स्पेण्डर मे आना व दुकान का ताला कुंडा तोड़कर चोरी करने के लिये पान दुकान अंदर घुसना बताये कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ में अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 331(4),62,3(5) भारतीय न्याय संहिता  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
 थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर केदार साहू रामलाल मार्कडेय आरक्षक विजय पटेल, लक्ष्मीकांत, चंद्रशेखर कैवर्त्य, बेदराम पटेल थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here