खिलेश साहू/कुरूद:- एसडीएम कार्यालय कुरूद में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी चुनेश्वर सूर्यवंशी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू द्वारा जमीन संबंधी काम कराने के एवज में प्रार्थी से रिश्वत की मांग की गई थी।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चंद्राकर जी ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने मामले में कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने पूरी तैयारी के साथ कुरूद स्थित एसडीएम कार्यालय में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी चुनेश्वर सूर्यवंशी को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने की बात सामने आई है। एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।जमीन से जुड़े काम के लिए रिश्वत की मांग किए जाने के आरोप के बाद एसडीएम कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई और प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।







