Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने मनाया कोंडके मौर्य का जन्म दिन…

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने मनाया कोंडके मौर्य का जन्म दिन…

11
0

-आमजन के सुख_ दुख का साथी कोंडके जन सेवा का मिसाल… अधिवक्ता चितरंजय

आम जन के दुख_ सुख का साथी कोंडके मौर्य आज शक्ति नगर में अपने साथियों के साथ मिलकर मुक्तिधाम संरक्षण, स्वर्ग रथ संचालन, गौ सेवा समिति, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती आदि सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़कर जन सेवा के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं जो आम लोगों के लिए मिसाल है, यह बात कहते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कोंडके मौर्य के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ कोंडके मौर्य के सुखमय जीवन के लिए मंगल कामना किया ।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया। इन पलों में हनु पंचमुखी, अमित तंबोली, सोनू देवांगन, रिंकू निर्मलकर, पप्पू खर्र,घनश्याम साहू, भास्कर पटेल, हुतासन देवांगन, राकेश टंडन, के साथ बच्चों की गरिमामय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here