Home चर्चा में बदबू ने बिगाड़ा चाय का जायका, शौकीनों की महापौर से गुहार

बदबू ने बिगाड़ा चाय का जायका, शौकीनों की महापौर से गुहार

12
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। नगर निगम द्वारा चाय बेचने हेतु और अन्य व्यवसाय हेतु नगर पुलिस अधीक्षक और निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच दुकानों का आबंटन हुआ है, किंतु कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल से लगातार निकलने वाली बदबूदार गंदगी से चाय का जायका बिगड़ रहा है, ग्राहकी प्रभावित हो रही है। चाय दुकान वालों ने मामले की शिकायत नगर निगम प्रशासन और महापौर संजय पाण्डेय से की है। इन दुकानों में लंबे समय से पहुंच रहे चाय के शौकीन लोगों की शिकायत है कि काफी बदबूदार हवा पार्किंग स्थल की तरफ आती है। बदबू की वजह से चाय दुकानों में बैठकर चाय पीना दूभर हो गया है। चाय के शौकीनों ने महापौर संजय पाण्डेय और निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि वे तत्काल कोई रास्ता निकालें जिससे दुकानों में बैठकर चाय पीने वालों की परेशानी दूर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here