Home चर्चा में सड़क व पुल-पुलिया निर्माण शिकायत पर निरीक्षण करने पहुचे एस.डी. ओ सहित...

सड़क व पुल-पुलिया निर्माण शिकायत पर निरीक्षण करने पहुचे एस.डी. ओ सहित इंजीनियर व ठेकेदार

11
0

खिलेश साहू –

कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा- देवरी से कुरूद तक चल रहे सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद संबंधित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान एसडीओ, विभागीय इंजीनियर तथा निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार मौके पर उपस्थित रहे।

ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन सामग्री उपयोग करने एवं कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने निर्माण स्थल पहुंचकर सड़क एवं पुल-पुलिया कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, मापदंड एवं तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।
निरीक्षण के समय अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सभापति एवन साहू, जिला युवा मंत्री मनीष कश्यप,शोभाराम सरपंच चोरभट्टी, अनुसूया ध्रुव सरपंच बगदेही,ग्रामीण जन चोवा साहू, नोहर साहू, पवन साहू , व पंचायत पंच गण सम्मिलित हुए ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य कराने की मांग की ताकि भविष्य में सड़क एवं पुल-पुलिया से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here