Home चर्चा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आरंग में विशाल रक्तदान शिविर...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आरंग में विशाल रक्तदान शिविर कल, प्रत्येक रक्तदाता को मिलेगा हेलमेट

9
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:  मानवता की सेवा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर कल, 21 मई 2026 को आरंग में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित इस ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
इस भव्य जन-कल्याणकारी आयोजन का नेतृत्व युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर कर रहे हैं।
‘एक हेलमेट, एक जीवन’: सुरक्षा की ओर एक मजबूत कदम
इस बार युवा कांग्रेस ने रक्तदान को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक बेहद अनूठी और सराहनीय पहल की है। शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को आयोजकों की ओर से सम्मानस्वरूप एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा।आयोजन को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा कि “रक्तदान करके हम किसी का जीवन बचाते हैं, और हेलमेट पहनकर हम स्वयं का जीवन सुरक्षित करते हैं। ‘एक हेलमेट, एक जीवन’ का यह संदेश सुरक्षा की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।”
कार्यक्रम दिनांक 21 मई 2026,दिन: गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।इसका आयोजन महामाया पारा, आरंग में किया जा रहा है।
युवाओं और प्रबुद्ध जनों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
युवा कांग्रेस ने इस महादान कार्यक्रम में आरंग के समस्त नगरवासियों, ऊर्जावान युवा साथियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं-सहयोगियों को सादर आमंत्रित किया है। आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री राजीव गांधी जी ने शिक्षा, तकनीक, संचार क्रांति और पंचायत राज के बल पर देश को आगे बढ़ाया था। उनके इसी सेवा भाव को आत्मसात करते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है— “आइए, इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, रक्तदान कर मानवता की सेवा का पुण्य कमाएं, क्योंकि आपका एक कदम किसी के जीवन की अनमोल डोर बन सकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here