-हाई स्कूल बोर्ड प्रवीण्य सूची में प्रथम संध्या नायक का हुआ सम्मान…
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति की अघरिया सदन रायगढ़ में आयोजित त्रैमासिक बैठक में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के कर कमलों से सामाजिक पत्रिका अघरिया बंधु विमोचन हुआ तो वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की हाई स्कूल बोर्ड की प्रवीण्य सूची में कुमारी संध्या नायक टॉपर का सामान किया गया।

साथ ही अखिल भारतीय अघरिया समाज के सशक्तिकरण एवं विस्तार को लेकर अलग_अलग चरणों में बैठक के दरमियान व्यापक विचार विमर्श किया गया जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऊषा, उपाध्यक्ष प्रेमशिला महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक, बिहारी पटेल, तेजराम पटेल, कामता पटेल महासचिव गण के साथ संयोजक चितरंजय पटेल अधिवक्ता उपस्थित रहे।
ओ पी चौधरी ने केंद्रीय अध्यक्ष से रचनात्मकता के साथ समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया तो वहीं केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल ने समाज में सामाजिक संस्कारों एवं अनुशासन के पालन को महत्वपूर्ण बताते हुए सबके साथ सामाजिक धाम एवं विकास के लिए सबके सहयोग की अपेक्षा की। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कुमारी संध्या नायक की सफलता पर उसे बधाई देते हुए कहा कि समाज की बेटी ने प्रदेश में हमारा रोशन किया है जो हम सबके लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में क्षेत्रवार गतिविधियों एवं आय व्यय की जानकारी दी गई पश्चात अघरिया के प्रकाशक मंडल के द्वारा समाजिक पत्रिका अघरिया बंधु की नव विमोचित प्रति भेंट की गई ।








