खिलेश साहू –
लंबे समय से मुक्तिधाम की मांग शेड निर्माण की मांग की जा रही थी आखिरकार ओबीसी विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत भेंडरवानी के आश्रित ग्राम चिरपोटी में 4.79 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य कुछ दिनों में शुरू कर दिया जावेगा,इस कार्य के प्रारंभ होने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बरसात और गर्मी के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,शेड नहीं होने के कारण धूप और बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रशासन ने निर्माण कार्य की स्वीकृति दी।

निर्माण कार्य के अंतर्गत मजबूत लोहे के ढांचे पर टीन शेड लगाया जाएगा, साथ ही बैठने की व्यवस्था, पानी और प्रकाश की सुविधा भी विकसित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मुक्तिधाम में शेड बनने से अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विकास पूरुष कहे जाने वाले विधायक अजय चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, जनपद सभापति एवन साहू, जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा, भखारा मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा,ग्राम पंचायत भेंडरवानी के प्रथम नागरिक व सरपंच मिथलेश साहू व पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।








