Home चर्चा में बिलासपुर प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांग्रेस नेताओं ने की...

बिलासपुर प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांग्रेस नेताओं ने की संगठनात्मक चर्चा

19
0

संवाददाता – विमल सोनी

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पूर्व योग आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठन को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं और अंदरूनी विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अथवा नेता चुनने का अधिकार केवल पार्टी हाईकमान को है और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन का पालन करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here