Home चर्चा में बाराद्वार में सड़क-नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया गुणवत्ता और धीमी...

बाराद्वार में सड़क-नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया गुणवत्ता और धीमी रफ्तार से जनता परेशान

15
0

दीपक ठाकुर/बाराद्वार – नगर के जैजैपुर चौक से डूमरपारा तक बन रही पी डब्ल्यू डी की सड़क एवं नाली निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है लेकिन विभाग के इंजिनियर सहित अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। निर्माण के पहले दिवस से ही निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लग रहे हैं लेकिन ठेकेदार को अधिकारी का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कार्य पूर्णता की ओर है।

निर्माणाधीन सड़क के किनारे मुरूम के बदले मिट्टी पाटा जा रहा है जिससे इन दिनों हवा चलने पर राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धनेली स्थित माइनर नहर के पुल के बराबर सड़क बना दिया गया है लेकिन रेलिंग नहीं बनाने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।

सड़क निर्माण बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
सड़क निर्माण स्थल पर विना विभागीय इंजिनियर नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।नाली निर्माण में सरिया की दूरी बेहिसाब रखी जा रही है जिससे यह नाली कितने दिनों तक चल पाएगी कहना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here