Home चर्चा में सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

9
0
योग से निरोगी काया और शांत मन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। नगर पंचायत पलारी एवं योग परिवार पलारी के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को बालसमुंद स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, योग शिक्षक राजकुमार यदु, शिक्षिका हेमलता कन्नौजे, अनुविभागीय अधिकारी दीपक निकुंज, थाना प्रभारी परवेज तिवारी, सीईओ मनोज बंजारा, हितेंद्र ठाकुर, इंद्रदेव वर्मा, खिलेंद्र वर्मा, बृजमोहन साहू एवं मनीष चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात नगर पंचायत के पार्षदों एवं योग परिवार के सदस्यों ने उपस्थित योग साधकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
योग शिक्षक राजकुमार यदु ने योगाभ्यास के दौरान प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, ताड़ासन, वृक्षासन, भूमासन सहित विभिन्न योगासन कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं शिक्षिका हेमलता कन्नौजे ने सूक्ष्म व्यायाम, श्वास-प्रश्वास की तकनीकों के साथ मंडूकासन, वज्रासन, भद्रासन, मयूरासन, उष्ट्रासन एवं भुजंगासन के महत्व और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन फत्तेसेन ने किया। उन्होंने उपस्थित नगरवासियों से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे शारदा मंदिर परिसर स्थित दीप गार्डन में संचालित होने वाली निःशुल्क योग कक्षा में नियमित रूप से शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक श्रेष्ठ जीवन शैली है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ और अनियमित दिनचर्या के दौर में यदि व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा योग के लिए निकाल ले तो अनेक बीमारियों से बच सकता है। उन्होंने लोगों को योग अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पार्षद लेखराम वर्मा, नेमसिंग बांधे, भूषण ठेठवार, डोमार वर्मा, नारायण धीवर, देवेंद्र वर्मा (बंटी), रवि ध्रुव, भूमिका वर्मा, कृष्णा देवांगन, ताजेंद्र कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीना साहू, कुसुम साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, रेखा वर्मा, पूजा चंद्राकर, विभा चंद्राकर, पुष्पा वर्मा, हेमलाल देवांगन, संतोष कोसले, मनहरण ध्रुव, उमेंद्र ठाकुर, तुका वर्मा, जगदीश पटेल, बबलू वर्मा, बल्लू यादव, महेंद्र वर्मा, आनंद यादव, नारायण सेन, फागु यादव, सालिकराम वर्मा, राबर्ट वायल कुरील, शंकर कश्यप, चेतन वर्मा सहित नगर पंचायत पलारी के स्वच्छता कर्मी एवं कर्मचारीगण भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here