ड्राइवर हितों पर समुचित कार्यवाही कर लिए ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन अत्यंत आवश्यक है, यह बात छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ड्राइवर महासंगठन जिला सक्ती के प्रतिनिधि मंडल के साथ त्रि सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर, शक्ति को ज्ञापन देने के पश्चात ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के ड्राइवर कल्याण मंडल के गठन का आश्वासन दिया था परंतु आज तक धरातल पर कोई सार्थक पहल दिखाई नहीं दे रहा है फलस्वरूप आज ड्राइवर महासंगठन जिला सक्ती के अध्यक्ष संतोष देवांगन के साथ ड्राइवर बंधुओं ने त्रि सूत्रीय मांग जिसमें ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन, ड्राइवर कल्याण के लिए नियोक्ताओं के द्वारा PF एवं ESIC योजना लागू यथाशीघ्र करने तथा प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले ड्राइवर ताम्रध्वज साहू के परिवार को समुचित मुआवजा एवं परिजन को सेवा में लिये जाने हेतु आज ज्ञापन दिया।

अध्यक्ष संतोष देवांगन ने कहा कि अगर हमारी जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किए जाने पर ड्राइवर बंधु प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होंगे आज रमेश हरवंश, कोमल प्रसाद, कन्हैया, हीराराम देवांगन, अशोक खूंटे, संजय साहू, लक्ष्मण पटेल, सतवंत भारद्वाज, नंदलाल पटेल राम सिंह सिदार के साथ जिले भर से ड्राइवर बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज मृत ताम्रध्वज साहू को श्रद्धांजलि देकर उसके आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई।








