आरंग संवाददाता – सोमान साहू
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा में नया शैक्षणिक सत्र बच्चों के लिए खुशियाँ लेकर आया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।
इस बार शिक्षा विभाग द्वारा यूनिफॉर्म के रंग और डिजाइन में किए गए आकर्षक बदलाव को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। नई और आधुनिक लुक वाली ड्रेस पाकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आए।

शिक्षकों ने बताया कि इस वर्ष की यूनिफॉर्म न केवल गुणवत्ता में बेहतर है, बल्कि इसका नया लुक बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है। यूनिफॉर्म मिलते ही बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही रौनक और स्कूल आने का एक नया उत्साह देखने को मिला। पालकों ने भी शासन और प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
यूनिफॉर्म वितरण के दौरान ग्राम सरपंच रेवती पुरुषोतम सोनवानी,शाला विकास समिति अध्यक्ष रेखराज़ देवांगन, पंच सनत बघेल, प्रधान पाठक गण अरविंद वैष्णव एवं के के साहू, शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव,विमला चौहान,फातिमा जांगड़े एवं मध्यान भोजन स्व सहायतासमूह की उपस्थिति रही।








