आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग प्राथमिक विद्यालय कुकरा के प्रांगण में 22जून सोमवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया आर पी चंद्राकर नोडल प्राचार्य रीवा, मिडिलस्कूल रीवा प्रधान पाठक शैलेन्द्र शुक्ला, पं छत्रधर दीवान, समन्वयक युवराम साहू,जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य आरंग प्रतिनिधि महेश साहू, संडी की सरपंच हेमलता नरेश बंजारे, जनभागीदारी समिति रीवा के अध्यक्ष द्वय दिलीप कुर्रे , नंदकुमार साहू,, कुकरा के पूर्व उपसरपंच सुकूल राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति में विद्या की देवी मां शारदा की पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ पाँचवीं आठवीं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व ईनाम से सम्मानित किया गया अतिथियों के हाथों सम्मानित होकर बच्चे बड़े प्रफुल्लित हुए पवन चंद्राकर प्रधान पाठक कुकरा ने मंच का सफल संचालन किया इस अवसर पर मनोरंजन हेतु बच्चों ने सुआ नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी अतिथियों ने कक्षा पहली तथा छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई, चॉकलेट खिला तिलक लगाकर नए शिक्षा सत्र की बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शाला में नियमित उपस्थिति तथा मन लगाकर खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया इस आयोजन में शाला परिवार की ओर से अतिथियों व बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था थी विद्युत अवरोध होने के बाद भी सभी ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया इस कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक राजकुमार दीपक, हेमेन्द्र चंद्राकर, हरिशंकर साहू, वीरेंद्र टंडन, प्रा .शा. कुकरा प्रधान पाठक लुकेश ध्रुव, नहर पारा संडी प्रधान पाठक वीरसिंग ध्रुव, बरखा कंडरा, मधु ध्रुव,नंदनी चंद्राकर , शैलेन्द्री वर्मा का योगदान सराहनीय रहा








