Home चर्चा में कोमाखान में भाजपा संगठन की बैठक: खल्लारी विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा का...

कोमाखान में भाजपा संगठन की बैठक: खल्लारी विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

13
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज अटल समरसता भवन कोमाखान में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से खल्लारी विधानसभा प्रभारी एवं लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित रहे।
प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
प्रभारी बनने के बाद श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी का कोमाखान मंडल में यह पहला आधिकारिक आगमन था। उनके प्रथम आगमन को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया।
सभी प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी जी ने संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मौजूद सभी बूथ प्रभारियों, मंडल प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष से मुलाकात की और जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ संगठन के काम में जुटने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में कोमाखान मंडल अध्यक्ष श्री नितिन जैन जी के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें:
श्री दुबेलाल साहू जी (नवनियुक्त जिला प्रभारी, गरियाबंद भाजपा किसान मोर्चा), श्रीमती लेखमणी पटेल जी (मंडल महामंत्री), श्री मूलचंद साहू जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा), श्री हिरेंद्र उपाध्याय जी (मंडल महामंत्री, कोमाखान), श्री गोविन्द साहू जी (किसान मोर्चा अध्यक्ष), श्री भीमराव (भीमा) साहू जी (भा.ज.यु.मो. अध्यक्ष), श्रीमती किरण यदु जी (भा.ज.म.मोर्चा अध्यक्ष), श्री पंकज जैन जी, श्री प्रेम शंकर सिन्हा जी, श्री पीलू देवांगन जी, श्रीमती उमा सोनी जी एवं अन्य स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर अपनी बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here