बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 23 जून 2026/ आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित कन्या आश्रम भट्टीगुड़ा, विकासखंड उसूर में कार्यरत भृत्य स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बुरका के निधन के बाद परिवार पर संकट के बादल छा गए थे। ऐसे कठिन समय में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और मानवीय दृष्टिकोण ने परिवार को नई उम्मीद प्रदान की।
शासन के प्रावधानों के अनुसार स्वर्गीय लक्ष्मी बुरका की पुत्री कुमारी पार्वती बुरका को अनुकंपा नियुक्ति के तहत भृत्य पद पर नियुक्त किया गया। कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन एवं आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
नियुक्ति आदेश प्राप्त करते हुए कुमारी पार्वती बुरका ने इसे अपनी माता के सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर बताया। उन्होंने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह पहल न केवल एक परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासन कठिन परिस्थितियों में नागरिकों के साथ खड़ा रहता है। कुमारी पार्वती बुरका की यह यात्रा संघर्ष से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों की प्रेरणादायक कहानी है।








