Home चर्चा में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म...

जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही

5
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
आज नीट पेपर लीक मामले में जिला कांग्रेस गौरेला पेंड्रा मरवाही ने प्रेसवार्ता ली
प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाज उठाने और सड़कों पर संघर्ष करने के बाद ही सरकार को नीट परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लेना पड़ा। आज बच्चों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है ,22 लाख बच्चों और परिवार के साथ धोखा किया गया है
आगे कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि
नीट पेपर लीक से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 12 छात्रों की जान जा चुकी है। कांग्रेस पार्टी इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों से प्रेरित हत्या मानती है। बघेल ने यह भी बताया कि पिछले 12 सालों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिसमें 89 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों को सजा मिलने के मामले न के बराबर हैं।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दया वाकरे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के बजट को आधा कर दिया है।
आगे जिलामहामंत्री राकेश मसीह ने सीबीआई (CBI) जांच: पेपर लीक के मामलों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नारायण शर्मा ने कहा कि
NTA का गठन: पार्टी का आरोप है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल रही है, इसलिए इसे भंग कर पारदर्शी संस्था का गठन किया जाना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष कमाल खान जी ने भी सरकार की नीति रीति पे सवाल उठाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here