छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश मे वोट बचाओ देश बचाओ जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इस तारत्मय मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा ग्राम मानिकपुर मे चौपल लगाई गई जिसमे आमंत्रित अतिथियों का करमा नरतक दल ने गजे बाजे के साथ स्वागत किया.
इस कार्यक्रम मे पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला शामिल हुए अपने उदबोधन मे शुक्ला ने कहा की ज़ब से देश मे भाजपा की सरकार बनी है तब से देश मे चोरी का सिलसिला जारी है इसी चोरी को देखते हुए राहुल गाँधी ने चौकीदार ही चोर का नारा दिया था जो अब सही साबित हो रहा है प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल मे जनता का पैसा चोरी हुआ जनता के वोट की चोरी हुई भक्तों के द्वारा दिए गए राम मंदिर निर्माण मे चंदे की चोरी हुई नीट परीक्षा देने वालों के बच्चों के पेपर चोरी हुई महंगाई की मार से जनता के सुख चैन की चोरी हुई व्यापारियों के ऊपर gst थोप कर वसूली की गई टैक्स की चोरी हुई और सबसे बड़ी दुख़द बात यह है की जो बड़े बड़े चोर और डाकू जैसे नीरव मोदी मेहुल चौकसी विजय माल्या इन लोगों को सरंक्षण देने वाले लोग भी भाजपा की सरकार है शुक्ला ने भाजपा की सरकार को अलीबाबा और चालीस चोर की सरकार बताया.

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा की पहली बार इस देश मे ऐसा हुआ है की देश का प्रधानमंत्री गृह मंत्री सांसद सभी सत्ता मे बैठे हुए लोग ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैँ जिन कंधो मे लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी थी वही लोग लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश को ठेंगा दिखाते हुए वोट चोरी के माध्यम से अपने पक्ष मे लाकर झूठ और फरेब की बुनियाद पर सरकार बना रहे हैँ जो ज्यादा दिन अब नहीं चलने वाली है जनता अब जागरूक हो गई और अब अपने अधिकारी को लेकर पुरे देश मे धरना प्रदर्शन कर अपना हक मांग रही है.
जन चौपाल के आयोजन मे ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य मंडल अध्यक्ष डॉ ऐ के राय भुवन पटेल मनोज बाजपेई लकी मिश्रा दिनेश घाड़गे जय गुप्ता हेमंत कैवर्त कल्याण पैकरा राजपाल पैकरा लाला निर्मलकर शिवदत्त पाण्डेय ईश्वर सिँह प्रताप भान शिवराम लकड़ा सहित समस्त सेक्टर बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे







