Home चर्चा में नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर व लखनपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों का...

नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर व लखनपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा ने किया सम्मान

7
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
नगरीय निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सदन में आवाज़ बुलंद करें एल्डरमैन – राजेश अग्रवाल
अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा घोषित नगर निगम अंबिकापुर तथा नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा जिला सरगुजा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर आत्मीय सम्मान किया गया।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नगर निगम अंबिकापुर के 9 नामांकित पार्षदों—करताराम गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, श्रीमती सावित्री जायसवाल, संतोष दास, रमेश जायसवाल, तेजिंदर बग्गा, श्रीमती किरण सोनी, शरद सिन्हा एवं श्रीधर केशरी का पुष्प गुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर के नेमलाल गुप्ता, श्रीमती अमृता पैकरा एवं अनेश्वर गुप्ता तथा नगर पंचायत लखनपुर के दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता एवं मालती कश्यप का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि शासन ने उन्हें नगरीय निकायों की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमैन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सेवा और समर्पण के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित करें।
प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा संगठन में दायित्व सेवा का माध्यम होता है, सम्मान का नहीं। एल्डरमैन जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और नगरीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि संगठन ने हमेशा कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा का सम्मान किया है। एल्डरमैन का दायित्व जनता और शासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन संगठन की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगरों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सम्मान समारोह को महापौर मंजूषा भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय एवं दिनेश साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here