हेमचंद्र सोनी –
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर के तत्वावधान में केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा के मुख्य द्वार पर 12वें वेतन समझौते एवं JBCCI के शीघ्र गठन की मांग को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू किया जाए तथा JBCCI का तत्काल गठन किया जाए। वक्ताओं ने सभी श्रमिकों से संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस गेट मीटिंग में श्री रामनारायण साहू, मदन सिंह, अरुण कुमार सिंह, हमराज़ राव, मुकुट कर्ष, बाबू सिंह, आर.के. त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह राठौर, प्रीतम राठौर, कुणाल सिंह, धीरेंद्र प्रताप, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुर्रे सहित गेवरा के अनेक कामगार उपस्थित रहे।








