इस वक्त की बड़ी खबर एजुकेशन डेस्क से आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू किए जा रहे थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर सीबीएसई ने बड़ा फैसला लिया है। अब छात्रों को तीसरी भाषा में बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 7वीं, 8वीं, 9वीं और मौजूदा 10वीं के छात्रों पर नया थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला लागू नहीं होगा। यानी इन बैचों के छात्रों की पढ़ाई पहले से तय व्यवस्था के अनुसार ही जारी रहेगी।
सीबीएसई ने गाइ़डलाइन जारी करते हुए कहा कि नई भाषा नीति को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इससे छात्रों की पढ़ाई पर अचानक कोई असर न पड़े। इसके लिए कक्षा के स्तर के अनुसार आवश्यक अध्ययन सामग्री भी तय समय सीमा के अंदर दी जाएगी।
तीन-भाषा पॉलिसी पर गाइडलाइन के मुख्य बिंदुः-
- क्लास X के मौजूदा बैच को नई भाषा पॉलिसी नहीं माननी होगी।
- क्लास VII, VIII और IX में पढ़ने वाले मौजूदा बैच को क्लास X में जाने पर तीसरी भाषा में बोर्ड परीक्षा देने की ज़रूरत नहीं होगी।
- क्लास VII, VIII, IX के मौजूदा बैच जिन्होंने पहले ही 2 विदेशी भाषाएँ ले ली हैं, वे एक और भारतीय भाषा (भारतीय भाषा) के साथ वही जारी रखेंगे।
- ग्रेड के हिसाब से रिसोर्स मटीरियल समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
- भाषा सीखना मतलब वाला, दिलचस्प और सीखने वाला होगा ताकि पूरे विकास में मदद मिल सके।
दरअसल CBSE के इस पॉलिसी को लेकर लगातार विरोध देखा जा रहा था। कई छात्र और उनके माता-पिता विरोध कर रहे थे। कई राज्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कई राज्यों के विरोध के कारण CBSE ने अब अपने फैसले में बदलाव किया है।








