जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर।पलारी । शासकीय हाईस्कूल, मिडिल एवं प्राथमिक शाला साराडीह में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्री सुरेन दास भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेंद्र मोनू साहू ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा आधार है। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों का दूसरा घर है, जहाँ उन्हें ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और जीवन के वास्तविक मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखने का उत्सव है और शिक्षा के माध्यम से ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष मनोज आडिल, सरपंच झुमुक लाल साहू, प्राचार्य राजकुमार साहू, संकुल समन्वयक मनोज कुमार गायकवाड़, सरोज साहू, नंदनी घृतलहरे, लखन लाल वर्मा, हीरा लाल वर्मा, योगेश कुमार ध्रुव, छन्नू लाल ध्रुव, महेंद्र मारकंडे, रजनी बंजारे, भूमिका वर्मा, अंजुलता पाठक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।








