खिलेश साहू –
भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम बूथ स्तर पर करने के उद्देश्य से भाजपा ने जोर-शोर से प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है कुरूद में विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र साहू, राजेश साहू, राजेंद्र चंद्राकर एवं युगेश धीवर को इसकी महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली है।
इसी कार्यक्रम में जिला भाजपा के द्वारा कुरूद के चारों मंडल में बैठक के प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमें मेघा मंडल के प्रभारी तिलोकचंद जैन, भखारा मंडल के प्रभारी निरंजन सिन्हा ,कुरूद मंडल के प्रभारी भानु चंद्राकर और सिर्री मंडल के प्रभारी गौकरण साहू को इसकी जवाबदारी सौंपी गई है।

आज प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम मेघा मंडल में मधुबन धाम पर और भखारा मंडल में भाजपा कार्यालय पर, बैठक में पूरे विषय को रखते हुए वक्ताओं के द्वारा सारी जानकारी दी गई और सैकड़ो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया जिससे वह बुथ पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को इसके माध्यम से प्रशिक्षण दे सकें,प्रशिक्षण और इस कार्यक्रम को सफल बनाने मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी, मंडल प्रभारी- सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ के आईटीसेल प्रभारी, सभी मोर्चा के मंडल की पुरी टीम, शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, शक्तिकेंद्र स्तर पर निर्धारित DLP के कार्यकर्ता लगे हुए है।








