Home मुख्य ख़बरें बार-बार गर्म करके खाते हैं बचा हुआ खाना? ये 4 फूड्स बन...

बार-बार गर्म करके खाते हैं बचा हुआ खाना? ये 4 फूड्स बन सकते हैं सेहत के लिए खतरनाक

20
0

अक्सर बासी बचे हुए खाना को लोग फेंकते नहीं है उसे गर्म कर के खा लेते हैं। कई बार तो जब खाना ठंडा हो जाता है तब भी लोग उसे गर्म कर के खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें दोबारा गर्मकर के खाने से वे जहर बन जाते हैं।  जब हम कुछ फूड्स को गर्म कर के खाते हैं तो उनका मोलेकुलर स्ट्रक्चर बदल जाता है। यानी वो फूड्स जो पोषक तत्वों स भरपूर थे उन्हें गर्म करने से वो टॉक्सिन बन जाती हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं किन फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए?

किन फूड्स को दोबारा गर्म कर के नहीं खाना चाहिए?

  • पालक और पत्तीदार सब्जियां: पालक और सभी हरी पत्तीदार सब्जियों में नाइट्रेट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए अच्छे हैं। लेकिन जब आप पकी हुई पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करते हैं यो यही नाइट्रेट्स, हानिकारक नाइट्रोजन मीन्स में बदल जाते हैं। मेडिकल साइंस में नाइट्रोजन मीन्स को कार्सिनोजेन (Carcinogen) माना जाता है जो कैंसर का कारक माना जाता है। नाइट्रेट्स आपके शरीर को हील रकते हैं लेकिन जब वही नाइट्रोजन मीन्स में बदलते हैं तो आपके शरीर के लिए ज़हर बन जाते हैं।
  • चावल: वैसे तो कहा जाता है कि चावल को दोबारा गर्म करने से उसका जीआई कम हो जाता है लेकिन चावल को पकाने के बाद दोबारा गर्म करने से पहले उसे सही तरीके से स्टोर करना सबसे ज़रूरी है। कमरे के तापमान पर रखे हुए चावल में ‘बैसिलस सेरियस’ नामक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। हालांकि चावल को सही समय पर फ्रिज में रखकर दोबारा हल्का गर्म किया जाए तो यह सुरक्षित रहता है।
  • बॉयल अंडा: उबला हुआ अंडा या ऑमलेट दोबारा नहीं गर्म करना चाहिए। बॉयल अंडे में नाइट्रोजन बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है। जब आप उबले हुए अंडे को दोबारा हाई हीट पर गर्म करते हैं तो यही नाइट्रोजन ऑक्सीडाइज़ हो जाता है। ऑक्सीडाइज़  प्रोटीन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुँचाता है। इस वजह से ब्लोटिंग,एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बनता है। इसलिए हमेशा फ्रेश अंडे का ही सेवन करें। अगर अंडे बच जाए तो उन्हें सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मशरूम: मशरूम प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स हैं लेकिन ये बहुत ही डेलिकेट होते हैं। इनमें कॉम्प्लेक्स प्रोटीन होते हैं और पकाने के बाद जल्दी खराब हो सकते हैं। दरअसल, इसमें कई सारे एंजाइम होते हैं जो ऑक्सीजन और बैक्टीरिया से तुरंत रिएक्ट करते हैं। मशरूम को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन का ढांचा बदल (Denature) जाता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। स्किन एलर्जी और स्टमक इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए इन्हें काटकर तुरंत इनका सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here