Home चर्चा में समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा विशेष...

समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा विशेष अभियान: विधायक अनुज शर्मा

2
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आरंग स्थित विश्राम गृह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरंग विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा के अवसर से विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी।

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और समाज में समरसता, आपसी भाईचारे तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो गुरु परंपरा, ज्ञान और संस्कारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इसी अवसर से शुरू होने वाला यह अभियान समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here