Home चर्चा में अंडा नहीं मिला तो एयरटेल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई...

अंडा नहीं मिला तो एयरटेल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।।

5
0

विकास अग्रवाल/लखनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के एयरटेल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शिव शंकर, पिता शुकुल, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक रोज अंडा खाने का आदी है और अंडा नहीं मिलने के बाद वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here