Home चर्चा में आरांग के बडगांव में सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह आयोजित, प्राचार्य एस.के. उपरडे...

आरांग के बडगांव में सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह आयोजित, प्राचार्य एस.के. उपरडे और शिक्षक एस.के. कटारिया हुए विदा

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरांग/ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडगांव में प्राचार्य एस.के. उपरडे और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एस.के. कटारिया के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शालेय परिवार ने दोनों शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी और उनके यशस्वी कार्यकाल को याद किया।
समारोह के दौरान अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए प्राचार्य एस.के. उपरडे और शिक्षक एस.के. कटारिया ने शिक्षा के क्षेत्र में बिताए गए अपने खट्टे-मीठे संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना और उन्हें शिक्षा की रोशनी से जोड़ना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है। इस दौरान पूरा प्रांगण स्मृतियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, आरांग ने दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन शिक्षकों ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के संवर्धन और छात्रों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। उन्होंने उपरडे सर और कटारिया सर को उनके आगामी भावी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणजनों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मयोगियों को श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here