Home चर्चा में आत्मानंद स्कूल कोमाखान में हुआ समिति का गठन: शबनम बानो अध्यक्ष और...

आत्मानंद स्कूल कोमाखान में हुआ समिति का गठन: शबनम बानो अध्यक्ष और सीमा यादव बनीं उपाध्यक्ष

8
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कोमाखान में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पालकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शबनम बानो को अध्यक्ष तथा सीमा यादव को उपाध्यक्ष चुना।
चुनाव बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालकगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने विद्यालय की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here