जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
श्रीमती मिरी ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सभी जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







