Home चर्चा में महाकाल मंदिर में भगदड़ जैसे हालात, बिगड़ी 13 श्रद्धालुओं की तबीयत:...

महाकाल मंदिर में भगदड़ जैसे हालात, बिगड़ी 13 श्रद्धालुओं की तबीयत: नागचंद्रेश्वर के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

10
0

उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। धक्का-मुक्की और भीड़ के बीच करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। कुछ लोगों को घबराहट और बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने प्रभावित श्रद्धालुओं को भीड़ से बाहर निकाला। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति नजर आई।
हालांकि, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने भगदड़ की खबरों का खंडन किया है। समिति के अनुसार नागपंचमी, सावन सोमवार और बाबा महाकाल की सवारी एक ही दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। समिति ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here